सिद्धार्थ नगर – पहली बरसात में ही ढेर हुवा पुलिया का अप्रोच दर्जनों गाँव का संपर्क प्रभावित

kapilvastupost 

भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार जीरो टारलेंस की बात करती है लेकिन सिद्धार्थनगर जिले में यह नीति लागू नहीं होती नजर आ रही है यहां के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मिलकर उनकी साख पर बट्टा लगाते नजर आ रहे हैं।

मामला बांसी तहसील क्षेत्र के हाटा खास गांव है जहां गांव के बाहर। PWD विभाग बांसी द्वारा लगभग 65 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण विगत कुछ माह पूर्व कराया गया था वही पहली ही बरसात में इस पुल का एप्रोच धंस गया आनन-फानन में विभाग द्वारा दूसरे दिन पुल का एप्रोच भी सही कराया जाने लगा|

वहीं ग्रामीणों का साफ तौर से कहना है की इस पुल निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है शुरुआत में लगा काम काफी अच्छा हुआ है पर पहली ही बारिश में एप्रोच का धंसना ही साबित कर रहा है की पुल निर्माण में मानक के विपरित मटेरियल लगाए गए |

इस पुल से होकर दर्जनों गांवों के लोग आते जाते हैं पुल के एप्रोच धंसने से आवागमन भी बाधित हो रहा है वहीं इस पूरे मामले को लेकर PWD के उच्च अधिकारी से बात की गई तो इस संबंध में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया खैर जो भी हो जहां सरकार भ्रष्टाचार को रोकने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है वहीं जिम्मेदार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त दिखाई दे रहे हैं।