📅 Published on: July 10, 2024
मंगलवार को चौतरफा बाढ़ के पानी के दबाव से कठेला तुलसियापुर मार्ग को प्रशासन ने बंद कराया सुरक्षा इन्तेजाम के साथ ही रोड के दोनों किनारों पर बैरिकेड लगाये गए
nizam ansari
बरसात के मौसम में नदियों का जल स्तर बढ़ने से शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस साल भी नदियों का जल स्तर अचानक बढ़ने से कई गाँवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट ने न केवल उनके दैनिक जीवन को प्रभावित किया है बल्कि उनकी आर्थिक स्थितियों पर भी गंभीर असर डाला है।
मंगलवार को राप्ती नदी , बूढी राप्ती ,घोरही और सोतवा में बाढ़ के पानी के दबाव से तुल्सियापुर कठला मार्ग पर आवागमन को बंद कर दिया गया है | जिस कारण से दर्जनों गाँव और टोलों का आवागमन बाधित हो गया है संपर्क मार्ग बाढ़ में डूब जाने से संपर्क कट गया है |
शोहरतगढ़ क्षेत्र में बहने वाली घोरही व सोतवा में नेपाल से अचानक दोपहर बाद पानी आने से कठेला, तुलसियापुर मार्ग पर सैलाब आ गया है। सड़क पर तीन फीट पानी है। लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ के पानी से मटियार, भुतहवा, भुतहिया, खैरी उर्फ झुंगहवा, इटहिया, प्रतापपुर, राजा कोहा आदि गांव घिर गए हैं।
मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने बाढ़ से प्रभावित गाँव का दौरा किया ,विधायक विनय वर्मा ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।