📅 Published on: July 10, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले में दूल्हे के नाव पर बैठकर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वाइरल यह वीडियो शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद गांव का है।
सिद्धार्थनगर जिले में इन दिनों बाढ़ आई हुई है और खैरी शीतल गांव टापू बना हुआ है।
ऐसे में पहले से तय रविन्द्र पुत्र रामदीन की शादी में जाने के लिए आवागमन का सिर्फ एक साधन नाव था तो जाहिर है खैरी शीतल गांव से रवींद्र दूल्हा बनकर खास बारातियों के साथ करीब 2 किलोमीटर की दूरी नाव से तय कर सड़क तक पहुंचा और फिर वहां से उसकी बारात सिद्धार्थनगर जिले के बाँसी कस्बे के लिए रवाना हुई।
हालांकि अभी तक बाढ़ की वजह से दुल्हन की विदाई नहीं हुई है लेकिन शादी अपने तय तारीख पर हुई।