📅 Published on: July 10, 2024
kapilvastupost
थाना शोहरतगढ़ पर छतहरी निवासी पीड़िता शालिनी पत्नी हरिओम धोबी एवं उनके पड़ोसी अंजली, गीता, मुन्नी देवी और माया पर मार-पीट एवं धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के छतहरी की एक महिला ने शोहरतगढ़ थाना पर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह घर के बाहर चारपाई बिछाये थी। घर पर रह रही अकेली महिला शालिनी पत्नी हरिओम ने आरोप लगाया कि पड़ोसी रमेश की पत्नी मुन्नीदेवी व पुत्री गीता और अंजली और माया पत्नी अशोक ने मिलकर मारा पीटा व जाति सूचक गाली गलौच की।
पीड़ित महिला का वायरल वीडियो में आरोप है कि पीड़िता की फरियाद सुनने के बजाये थाना शोहरतगढ़ के मुखिया एसएचओ द्वारा मासूम बच्चों के साथ थाना शोहरतगढ़ परिसर में पहुंची महिला को धक्का देकर व गाली देते हुए खदेड़ दिया। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
थाना शोहरतगढ़ पर पहुंचने वाले पुरूष व महिला को सम्मान देने की बात बेकार साबित हो रही है। मासूम बच्चों के साथ रोती बिलखती महिला शोहरतगढ़ थाना गेट पर रो रोकर न्याय की गुहार लगाती रह गई।
यही नहीं आरोप है कि बारिश के बीच जिस टेम्पो से पीड़िता महिला थाना परिसर में पहुंची थी। उसी टेम्पो चालक के ऊपर भी पुलिस ने धौंस जमाकर मारा पीटा और केस दर्ज कर दिया। दूसरे पक्ष के ऊपर कार्यवाही के बजाय छोड़ने का पीड़िता ने आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ की मनमानी व फरियादियों के साथ आये दिन हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर लोगों में जनाक्रोश भी है।