सिद्धार्थ नगर – सी एम ओ के निरिक्षण में मरीजों को डाइट नहीं देने पर अधीक्षक को फटकारा

kapilvastupost 

स्वास्थ विभाग को लेकर लगातार सीएमओ के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है अलग अलग स्वास्थ विभाग की कमियां उजागर हो रही है। वही जनपद सिद्धार्थनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया जिसके बाद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई है ।

सीएमओ ने ओपीडी, एक्सरे रूम, लेबर रूम,डेंटल रूम का निरीक्षण किया जिसके बाद से बहुत सारी कमियां देखने को मिली ।सीएमओ ने महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान एक महिला ने डायट न मिलने की शिकायत करी जिसके बाद से अधीक्षक को जमकर क्लास लगा दी और 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है|

वही ओपीडी में मौजूद डॉक्टर से कुछ सवाल किया तो एक भी डॉक्टर सीएमओ का जवाब न दे सके ।
वही सीएमओ रजत कुमार चौरसिया ने कहा कि बहुत सी कमियां देखने को मिली है जिसको लेकर निर्देशित किया गया है की सुधारने का और बाहर दवा न लिखने का भी निर्देशित किया गया।

बाईट – रजत कुमार चौरसिया…सीएमओ सिद्धार्थनगर