📅 Published on: July 10, 2024
सिद्धार्थनगर जिले के बढनी क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित बस अड्डा परियोजना को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस बस अड्डे के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, जिससे कसबे सहित ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
nizam ansari
क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयास से विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत बढ़नी कसबे के मुड़ीला में बस अड्डे का कार्य पास होने के पश्चात, डिपो व बस अड्डा के निर्माण कार्य हेतु आवंटित जमीन के पश्चात निर्माण कार्य को शुरु कराने के लिए विनय वर्मा ने परिवहन मंत्री सुरेश खन्ना (वित्त विभाग) से मुलाक़ात किया जिसके बाद वहीं पर उन्होंने ज़िलाधिकारी सिद्धार्थनगर डा0 राजागणपति आर0 को फोन कर बढ़नी बस अड्डे के कार्य को जल्द शुरु करने का निर्देश दिया।
और इस बस अड्डे के शिलान्यास कार्य को जल्द करने का आश्वासन ज़िलाधिकारी से लिया। साथ ही हमने अपने स्तर पर भी सभी आवश्यक जानकारी व काग़ज़ात ज़िलाधिकारी को भेज दिया है|
बस अड्डा निर्माण से बेहतर यातायात सुविधाएँ उपलब्ध होंगी – विधायक
प्रस्तावित बस अड्डा बनने से शहरी व ग्रामीण आबादी के अलावा नेपाल के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अब तक उन्हें लंबे समय तक बसों के इंतजार में खड़े रहना पड़ता था, लेकिन नए बस अड्डे से यह समस्या हल हो जाएगी। नियमित बस सेवाएं शुरू होने से यातायात में सुधार होगा और लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे।
शोहरतगढ़ विधान सभा के लोकप्रिय विधायक ने कहा बस अड्डे के निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को व्यापार करने के नए अवसर मिलेंगे। बस अड्डे के आसपास दुकानें, होटलों, और रेस्टोरेंट्स की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि नए बस अड्डे से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार होगा। विद्यार्थी आसानी से स्कूल और कॉलेज जा सकेंगे, जबकि मरीजों को अस्पतालों तक पहुँचने में सहूलियत मिलेगी। इस प्रकार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा |