सिद्धार्थ नगर – 145 लेखपालो को दिया गया नियुक्ति पत्र सक्रिय होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का सहयोग करने की अपील

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर – नवनियुक्त 7720 लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण सी एम योगी द्वारा लखनऊ में वितरण किया गया।

जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद  जगदम्बिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह,  विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की उपस्थिति में देखा गया।

नवनियुक्ति लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मिशन रोजगार के अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार का 6 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य था। शिक्षा विभाग व अन्य विभागों में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया गया। राजस्व विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें लेखपालो की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बिना किसी भेदभाव के सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर जगदम्बिका पाल ने नवनियुक्ति लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर कहा कि आज जनपद में 145 लेखपालो को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है सभी को बधाई दी।

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत लोगो को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया जा रहा है। निवेश के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

श्यामधनी राही ने निवनियुक्त लेखपालो को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग ईमानदारी के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करे।

जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि पहले जनपद में लेखपालो की कमी थी मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद में 145 लेखपालो की नियुक्ति होने से लोगो की समस्याओ का निराकरण कराने में आसानी होगी।

जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान ने नवनियुक्त लेखपालो को बधाई दी।

जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने के बाद आप सभी राजस्व परिवार से जुड़ गये। आप सभी सक्रिय होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का सहयोग करें तथा अन्य कार्यो को सम्पादित करायें।

इस दौरान जगदम्बिका पाल, जय प्रताप सिंह, श्यामधनी राही, कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के विभिन्न तहसीलों में नियुक्त 145 लेखपालों में उपस्थित (बांसी-10, शोहरतगढ़-10, डुमरियागंज-10, नौगढ़-08 तथा इटवा-10) कुल 48 लेखपालों को नियुक्ति-पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, तहसीलदार नौगढ़ व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।