📅 Published on: July 11, 2024
kapilvastupost
उस्का बाजार थाना के सिद्धार्थनगर,सोहांस मार्ग पर फुलवरिया गांव के पास बुधवार सुबह बाइक सवार युवक पर आकाशीय बिजली गिर गई इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बुआ के घर लोटन कोतवाली क्षेत्र के सिंघोरवा जा रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के परसा महापात्र मोहल्ला निवासी राजकुमार यादव बुधवार की सुबह करीब सवा आठ बजे लोटन कोतवाली सिंघोरवा गांव अपनी बाइक से जा रहा था। उस समय तेज बारिश के बीच बादल गरज रहे थे। अभी वह उस्का बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर, सोहांस मार्ग पर फुलवरिया गांव के पास पहुंचा ही था कि उस पर आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई।