📅 Published on: July 11, 2024
बाढ़ के लिए विधायक विनय वर्मा द्वारा उपलब्ध करवाई गयी नावों से ग्रामीणों को बड़ा सहारा
– ———— ——— ———
निज़ाम अंसारी
सिद्धार्थनगर । विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजनथा के बैरिहवा में सनौली बांध होते हुए बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का विधायक विनय कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया । तथा देवतुल्य जनता जनार्दन के साथ नाव में सवार होकर मौजूदा हालात का जायजा लिया।
बाढ़ की किसी भी परिस्थिति में मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य जनता-जनार्दन के साथ हैं । और वो हमारे परिवार के समान हैं। हमने इस दौरान वहाँ के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुआ तथा उसके समाधान हेतु उनको आश्वस्त किया।
उक्त बातें शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा ने कहा । उन्होंने कहा कि बाढ़ की दंश से बाहर निकालने में मैं हर संभव प्रयासरत रहूँगा। साथ ही किसी भी प्रकार कि कोई समस्या के समाधान हेतु हमें सूचित करने के लिए उनको कहा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दूर्गा प्रसाद चौधरी , जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी हरिराम निषाद , रामदास मौर्या , ग्रामवासी राजकपूर , चैतु , फागु , छोटकू , ललाऊ , ईमानदार भैय्या , दयाशंकर समेत कई अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।