📅 Published on: July 19, 2024
Kapilvastupost
समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ के नेतृत्व में आज शोहरतगढ़ विधानसभा में तुलसियापुर चौराहे के समीपवर्ती बाढ़ प्रभावित गांव तौलिहवा, बालानगर,खैरी शीतल प्रसाद, भुतहवा में 1 हजार लंच पैकेट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त आस पास के बाढ़ग्रस्त गांवों में दौरा कर पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया गया।
श्री मिश्रा ने कहा कि शोहरतगढ़ तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भुतहिया में बाढ़ राहत केंद्र से राहत सामग्री में सड़ा हुआ आलू दिया जा रहा है। जो केंद्र के सामने खुले में कई बोरे पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया।
श्री मिश्रा ने कहा समाजवादी किचन अभियान के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जब तक सामान्य स्थिति नहीं हो जाती लंच पैकेट उपलब्ध कराने का क्रम चलता रहेगा।
इस अवसर पर सर्वश्री शकील शाह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, जय करन गौतम, महबूब आलम, शफात अहमद ,किशोरी, निसार अहमद, अतुल दूबे, अभिनय, विष्णु, नूर मोहम्मद सहित अन्य लोग अभियान में सहयोगी रहे।