डुमरियागंज विधायक ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

Kapilvastupost

डुमरियागंज की सपा विधायक सैय्यदा खातून ने बाढ़ पीड़ितों को पीड़ितों में बाढ़ राहत सामग्री वितरण करते हुए कहा कि असमय आई इस बाढ़ से गरीबों और किसानों का भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है।

सरकार को जनता की प्रत्येक क्षति का अविलम्ब मुआवजा देने चाहिए।

भनवापुर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करने के बाद शाहपुर में सहायता वितरण के बाद विधायक सैयदा ने कहा कि बाढ़ के समय किसान अपने खेतों की बुवाई कर चुका था अब खरीफ की फसल पूरी तरह से संकट है तथा किसान आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो गया है।

पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के चारे का संकट हो गया है। लोग आवास विहीन भी हो चुके हैं।

विधायक ने कहा कि उन्होंने बार-बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बांधों के गैप को भरने की मांग किया था अगर बांधों के गैप को भर दिया गया होता तो कई दर्जन गांव बाढ़ की विभीषिका से बच जाते।

बाढ़ की भयावह स्थिति के समय प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचने में विफल रहने के साथ वह बाढ़ की भयावहता का आकलन करने में भी विफल रहा।