📅 Published on: July 20, 2024
Kapilvastupost
राप्ती पुल बांसी से एक 22 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को राप्ती नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाले युवक के भाई ने कोतवाली में सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश नदी में सर्च आपरेशन चला रही है।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नगपरा गांव निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र ने अज्ञात कारणों से शुक्रवार को बांसी के राप्ती नदी पुल पर मोबाइल,जूता और टोपी रखकर नदी में छलांग लगा दी।
नदी में तेज धारा होने के चलते उसका कोई सुराग नहीं चल पा रहा है। घटना की सूचना पाते ही बांसी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन कराई पर कोई पता नहीं चला।
छलांग लगाने वाले युवक मनोज के भाई ने कोतवाली में लिखित सूचना दे दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया है कि एनडीआरएफ की टीम लगाकर तलाश कराई जा रही है अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।