सिद्धार्थ नगर – मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट और मैक्स हॉस्पिटल द्वारा बाढ़ प्रभावित गाँव में फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन

nizam ansari 

इटवा , 20 जुलाई 2024 – सिद्धार्थ नगर जनपद में पिछले सप्ताह आई भयंकर बाढ़ में इटवा विधानसभा क्षेत्र में भी लगभग पचास से अधिक गाँव में आई बाढ़ के बाद स्थानीय लोगों की मदद के लिए मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट और मैक्स हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया।

इस पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित गाँवों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करना और प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना था।

मेडिकल कैम्प का आयोजन इटवा विधानसभा के सबसे अधिक प्रभावित गाँव औरहवा टोला बडूइया में किया गया, जहाँ बाढ़ के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच कठिन हो गई थी। इस कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया, डॉक्टर अफरोज खान व डॉक्टर रुखसाना खान के साथ मेडिकल टीम के कर्मचारी  शामिल थे। कैम्प में आने वाले सभी मरीजों का मुफ्त में चिकित्सा परामर्श, दवाइयाँ और आवश्यक टेस्ट जैसे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, और ईसीजी की सुविधाएँ प्रदान की गईं।

कैम्प में आई एक स्थानीय निवासी, राधा देवी ने कहा, “बाढ़ के बाद हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, बाढ़ के बीच अस्पताल जाने की सुविधा नहीं थी। मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट और मैक्स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस मेडिकल कैम्प से हमें बहुत राहत मिली है। डॉक्टरों ने हमारी समस्याओं को ध्यान से सुना और तुरंत इलाज किया।”

मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉक्टर अफरोज खान वडॉक्टररुखसाना खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को आवश्यकचिकित्सा सहायता प्रदान करना है। आज जहाँ कैंप लगाया गया है प्रतिवर्ष बाढ़ से डूब जाता है संपर्क कट जाते हैं |

इस कैम्प के माध्यम से हमने उन लोगों तक पहुँचने की कोशिश की है जो स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह गए थे। हम भविष्य में भी इसी प्रकार की मदद के लिए तत्पर हैं।”

मैक्स हॉस्पिटल के निदेशक ने बताया, “हमने इस मेडिकल कैम्प के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सों की टीम भेजी थी। हमारी कोशिश थी कि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।”

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और मेडिकल कैम्प के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। जनप्रतिनिधियों ने कैम्प के लिए स्थान, बिजली, और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाईं।

ग्राम प्रधान ने कहा, “मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट और मैक्स हॉस्पिटल द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है और इससे बाढ़ प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिली है। हम इस तरह की और भी पहल का समर्थन करेंगे।”