सिद्धार्थ नगर – डी जे कि धुन पर जन्म दिन पार्टी में चाकू लहराते हुवे युवक का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

kapilvastupost 

चाकू और पंच लहराते हुए भीड़ में डीजे पर एक युवक के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शुक्रवार को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुसम्ही चौराहे पर आयोजित एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है।

kapilvastupost  वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद मिश्रौलिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कुसम्ही गांव में शुक्रवार रात किसी युवक का बर्थडे था।

बर्थडे को धूम धड़ाके के साथ सेलिब्रेट करने के लिए डीजे आदि के भी प्रबंध किए गए थे। लेकिन आयोजक के घर पर्याप्त जगह न होने से चौराहे पर ग्राम प्रधान के दुकान के बरामदे में कार्यक्रम किया जा रहा था।

डीजे पर पुलिस सायरन के बीच दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा का गाना बज रहा था। इसमें कई युवक डांस कर रहे थे। इसी में एक युवक हाथ में चाकू और पंच लहराते हुए भी डांस कर रहा था। इसका किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद मिश्रौलिया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच की जा रही है। संबंधित युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।