सिद्धार्थ नगर – रेलवे ब्रिज पर ear fone पर मस्ती में जा रहा था युवक अचानक ट्रेन की आवाज़ सुनकर नदी में कूदा युवक तलाश जारी

kapilvastupost 

सिद्धार्थ नगर – रविवार को स्थानीय नगर पंचायत उसका  क्षेत्र में बने  नए रेलवे पुल से  एक युवक द्वरा कूरा नदी में गिरने के बाद एक युवक लापता होगया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त युवक लगभग 18 वर्ष का रहा होगा और वह नए रेलवे बृज पर चढ़कर ईयर फोन लगाकर उसकी की ओर बात करते हुए पुल को पार कर रहा था।

अभी वह पुल के मध्य ही पहुंचा था कि गोरखपुर से बढ़नी की तरफ जारही ट्रेन नंबर 05033 डेमू के आने की आवाज से चौकन्ना होकर पुल के निकट बने रेलिंग के सहारे अपने को स्थिर करने लगा।

लेकिन ट्रेन की तेज रफ्तार और झटके से उसकी कोशिश नाकाम रही और वह झटका खाकर कूरा नदी में गिर गया। इसकी सूचना मुकामी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की जांच किया। लेकिन ट्रेन के झटके से नदी में गिरे युवक का पता नहीं चला।