📅 Published on: August 28, 2024
लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक युवा केमिकल इंजीनियर की गुजरात स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ गई जिसका इलाज कंपनी ने समय से नहीं करवाया साथ ही युवा इंजीनियर की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया । जिससे परिवार के लोग कंपनी के रवैय्ये से आहत है।
Nizam Ansari
मामला लोटन कोतवाली क्षेत्र के दहला गांव का है। दहला निवासी प्रहलाद का पुत्र मनमोहन सहानी (29) गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम थाना क्षेत्र के पड़ना गांव मे स्थित कच्छ केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में केमिकल इंजीनियर था। घर से वह आठ माह पूर्व गुजरात गया था।
मृतक के परिवार के मुताबिक दो दिन पूर्व 23 अगस्त को उसके घर फोन आया कि मनमोहन की तबियत खराब है। पिता सहित उसके परिजन गुजरात पहुंचे, लाश लेकर परिजन घर आ रहे थे तो रास्ते में मृतक के दोस्तों ने परिजनों ने उसके पिता से बताया कि उसकी मौत तबियत खराब होने से नहीं बल्कि केमिकल लगने से हुई है।
मौत का कारण कम्पनी मालिक ने परिजनों से छुपा रखा था।
मृतक के पिता ने लाश घर पहुंचने पर लोटन पुलिस को तहरीर देकर लाश का पीएम कराने की मांग किया। इस बावत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्या का कहना है कि पीएम कराने की तहरीर मिली थी, लाश को पीएम के लिए भेजा गया ।