📅 Published on: August 31, 2024
kapilvastupost
बांसी। बांसी तहसील में कार्यरत नायब नाजिर बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी पर 5548431 रुपये गबन के आरोप में तहसीलदार ने बांसी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
डीएम के निर्देश पर तहसीलदार बांसी की ओर से दर्ज कराए गए केस में रजिस्टर नंबर चार से अवशेष धनराशि 5316608 व रजिस्टर नंबर नौ से 231823 का सरकारी धन का गबन नायब नाजिर की ओर से किया गया है।
जिन रजिस्टरों से रकम गबन करने का आरोप है उन रजिस्टरों में खतौनी व पट्टे के रकम का हिसाब रखा जाता है। कुछ दिन पूर्व जांच के दौरान तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी को अनियमितता मिली थी।
इस मामले को उन्होंने डीएम के संज्ञान में पहुंचा दिया था। डीएम ने गबन की रकम को जमा करने का समय देते हुए रजिस्टर को ठीक करने का निर्देश दिया था लेकिन नायाब नाजिर की ओर से ऐसा नहीं किया गया।