📅 Published on: August 31, 2024
kapilvastupost
इटवा(सिद्धार्थनगर)। खुनियांव विकास खण्ड के प्रांगण में आगामी 06 सितम्बर को दोपहर 12 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य लोग नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान विधायक माता प्रसाद पाण्डेय का स्वागत करेंगे।
उक्त आशय की सूचना खुनियांव विकास खण्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अबरार अली चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दिया है। उन्होंने आगे बताया कि स्वागत समारोह आयोजित किए जाने के बाबत गुरूवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश तथा नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान इटवा विधायक को एक लिखित पत्र सौंप कर उनसे सहमति ली गयी है।
इस स्वागत समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन भी नेता प्रतिपक्ष को सौंपेंगे।इस संबंध में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अबरार अली ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आगामी 06 सितंबर 2024 को दिन में 11 बजे ब्लाक प्रांगण में उपस्थित होने की अपील की है।