स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक

Amir Rizvi 

डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर
शासन के निर्देशों के क्रम में एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नंबर 17 काशीराम नगर में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं सभासद शमशेर आलम के साथ स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक की गई।

बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर को कचरा मुक्त बनाने, खुले स्थान एवं नाले में कचरा न फेंकने, डोर टू डोर कलेक्शन में मदद करने, कूड़े को अलग-अलग रखने, गीले कूड़े से होम कंपोस्टिंग बनाने, पॉलिथीन एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने आदि के बारे में विशेष रूप से जानकारी दिया गया।

इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा वार्ड वासियों से वार्ड की अन्य समस्याओं के बारे में जाना गया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सभी सदस्य, वार्डवासी एवं कर्मचारी कासिम मेंहदी, महंथ, अंकुर शुक्ला, रमन आदि उपस्थित रहे।