📅 Published on: September 11, 2024
kapilvastupost
सिद्दार्थनगर त्रिलोकपुर थाना छेत्र के बुढ्ढी खास में रात में सो रहे बब्बूलाल उर्फ फेरई को बंधक बना कर लूटने की घटना को दिया अंजाम।
लूटने वाले डाकू नगदी सहीत लाखों की डकैती करके फरार होने में कमियाबी हासिल कर ली पीडित फेरई का ब्यान है कि लूटने वालों ने उसकी कन्पटी पर बंदूक रख के लूट की घटना को अंजाम दिया।
आपको बताते चले कि विगत दिनों से त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र चोरों और लूटने वालों के लिए स्वर्ग बना हुआ है अभी कुछ दिन पहले एक ही रात में एक घर और एक जवैलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया था निशाना।
जहां पर लाखों का सामान नकदी सहित चोरी हुई थी। लेकिन आज तक चोरी करने वाले पकडे गये नही गए। इस बार चोरी नही बल्कि लूट की घटना हुई है देखते हैं पुलिस इसपर क्या करवाई करती है|
बाईट-बब्बू लाल उर्फ फेरई