📅 Published on: September 11, 2024
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सिद्धार्थनगर की एसपी प्राची सिंह के ट्रांसफर की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है। वर्मा का कहना है कि सिद्धार्थनगर में कानून व्यवस्था के मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं, और प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। विधायक का आरोप है कि जिले में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है, जिसके मद्देनज़र उन्होंने एसपी के ट्रांसफर की मांग की है ताकि कानून व्यवस्था में सुधार हो सके।
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले में पुलिसिया उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अपना दल (एस) के शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ज़िला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति (नगर पालिका परिसर ) के समक्ष धरने पर बैठे हुवे हैं धरने का आज दूसरा दिन है |
क्या है पूरा मामला
लगभग चार महीने पहले धेबरुवा थाना अंतर्गत अवैध खनन के दौरान एक दलित ट्रेक्टर ड्राईवर की जलकर मौत हो गयी थी | मामला विधायक के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल कार्यवाही की मांग करी | विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर उनका कदा रुख रहा है |
सिद्धार्थ नगर के डी एम , कप्तान , कमिश्नर तक से की कार्यवाही की मांग
घटना के कई माह बीत जाने के बाद भी खनन माफिया पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर विधायक ने पत्राचार के माध्यम से लगातार सबसे संपर्क बनाये रखा और मामले में अपडेट जानना चाहा अधिकारीयों द्वारा मिले जवाब से विधायक संतुष्ट नहीं हो पाये तो सूबे के मुखिया सी एम योगी के पास मामले को लेकर दो बार मुलाकात के लिए पहुंचे |
मुख्यमंत्री का जवाब सुनकर चौंके विधायक
पिछले महीने प्रदेश के मुखिया सी एम योगी के बस्ती आगमन पर विधायक ने फिर से अवैध खनन के दौरान ट्रेक्टर ड्राईवर की मौत का मामला उठाया तो सी एम का जवाब सुनकर विधायक चौंक गए सी एम ने विधायक से कहा कि अपराधी जेल में है और क्या चाहिए विधायक हक्का बक्का रह गए उन्होंने अपने स्तर से समझाने का बहुत प्रयास किया दोनों मामले प्रधान के परिवार से जुड़े हुवे हैं और उस गाँव में डॉ घटनाएं हुई हैं |
विधायक की जबानी
आप सभी अवगत हैं कि पिछले दिनों मेरे विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमे लगी आग से जलकर हुई ड्राइवर की मौत में दोषी कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम “ढेबरुआ थानाध्यक्ष” ने किया था जिसकी शिकायत मैंने एसपी समेत सभी उच्चाधिकारियों से की थी….इस मामले में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को भी इन लोगों ने गुमराह किया…. इसके अलावा शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष द्वारा मेरे जनता के हित में किये गये जायज पैरवी के बावजूद भी कई बार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है…मेरा आरोप है कि ये सब पुलिस कप्तान के इशारे पर ही लगातार किया जा रहा है.
उपरोक्त घटनाक्रम से दुःखी होकर मैं जनता को न्याय दिलाने और पुलिसिया आतंक से छुटकारे के लिये न्याय मिलने तक मंगलवार से धरने पर हूँ |
धरने के दुसरे दिन
विधायक विनय वर्मा के धरने के दुसरे दिन पीड़ित परिवार का विडियो जारी हो गया जिसमें मृतक ड्राईवर के पिता का विडियो जारी हो गया जिसमें वह विधायक पर ही आरोप लगाते देखे गए |
वायरल विडियो पर विधायक विनय वर्मा ने कहा संघर्ष जारी रहेगा यह विडियो अनसन से पहले क्यों नहीं जारी हुवा | जब मैं अनसन पर बैठ गया हूँ तो विडियो जारी होने लगा मृतक का पिता रो रो कर मुझसे फरियाद करता रहा | इसके पीछे शाजिश है जनता खूब जानती है जनता मुझे अपने बेटे की तरह चाहती है |मैं यहाँ जनता के लिए बैठा हूँ |
धरने के दौरान समर्थक की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया |