📅 Published on: September 17, 2024
जुलूसे मोहम्मदी मे शामिल हुए हज़ारो की संख्या मे अकीदत मंद
Amir Rizvi
डुमरिया गंज तहसील क्षेत्र के नगर व कस्बो एव गाव मे हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की यौमे विलादत जन्मदिन का जश्न बड़े ही धूम धाम से मनाया गया हर साल की तरह इस साल भी
जुलूस गाव कस्बो से निकालकर बेवा मार्ग पर जमा हुआ वही से अकीदत मंद 10 किलोमीटर की लम्बी दूरी पैदल एव गाड़ियों से जुलूस निकालकर सिकहरा मार्ग जबजौवा से होता हुआ हल्लौर बैदौला से होकर डुमरियागंज पहुचा।
जगह जगह सबील का इंतेज़ाम भी रहा अकीदत मंदो ने आखिरी नबी की शान मे कसीदा पढ़ते हुए जुलूस मे शामिल हुए और नाराए तकबीर नाराए रिसालत नाराए हैदरी का नारा भी लगाते रहे जुलूस मे हज़ारो की तादात मे अकीदत मंद शामिल हुए।रविवार रात मुस्लिम बाहुल्य मस्जिदों गली मुहल्लो कोलाइटो से सजाया गया।
इस अवसर पर जगह जगह महफिल मीलाद व जलसे भी हुए आखिरी नबी हज़रत मोहम्मद मुस्तफा ने अमन और शांति का पैगाम दिया और सत्य मार्ग पर चलने का भी पैगाम दिया समाज मे न्याय और समानता दया और शांति का उपदेश दिया।
जुलूस मे गुलाम हैदर अमन सहाबुद्दीन दिलशाद अहमद
निसार हैदर इमामुद्दीन इरफ़ान मिर्ज़ा सैफ आमिर बबलू आदि मौजूद रहे।
जुलूस मे भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।