📅 Published on: September 17, 2024
महेन्द्र कुमार गौतम बांसी
जिले अंतिम छोर पर स्थित मिठवल ब्लॉक का ग्राम पंचायत सांडी कला अपने संपर्क मार्ग की बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मात्र डेढ़ किलोमीटर की सड़क इस कदर उपेक्षित है कि हर कदम पर गड्ढे ही स्वागत करते नजर आएंगे।
आपको बताते चलें की बांसी तहसील के मिठवल ब्लॉक का बस्ती सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर आमी नदी के किनारे बसा सांडी कला अपने उपेक्षा से इस कदर प्रभावित है की यहां तक सिद्धार्थ नगर जिले की प्रशासन व्यवस्था आते आते शिथिल पड़ जाती है।
जिसका जीता जागता उदाहरण लोहरौली चौराहे से सांडी कला तक बने संपर्क मार्ग को देखकर लगाया जा सकता है। जरा सी बारिश में गड्ढे और रोड में अंतर न समझकर गिरकर सीधे अस्पताल पहुंच रहे हैं।
लोहरौली से सांडी तक की दूरी मात्र 1.5 किमी है जो लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में निर्मित है लेकिन वर्तमान में रोड की दशा देख और बारिश का मौसम दोनो राहगीरों के लिए भारी मुसीबत बने हुए हैं।