Men at work – सिद्धार्थ नगर डी एम डी राजागणपत के आने की सूचना पर तहसील दिवस पर फरियादियों का लगा तांता

Amir Rizvi 

सिद्धार्थनगर डुमरियागंज में तहसील समाधान दिवस में DM के आने की सूचना पर फरियादियों का तांता लग गया। सैकड़ों की संख्या में आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी अपनी शिकायतों को DM डॉ राजा गणपति आर के सामने रखा।जिसमें से मात्र 1 दर्जन शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो सका।

इस दौरान जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।वही मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पे नही हुआ उन मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया हैं जांच कर मामले का निस्तारण करे।