मुख्य विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी इटवा के अध्यक्षता में इटवा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Kapilvastupost

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने इटवा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।

आपको बता दें कि मुख्य विकास अधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विवाद के मामलों में शिकायत का निस्तारण होने की दशा में सहमति पत्र पर दोनो पक्षों का हस्ताक्षर होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये।

आगे उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण किया जाए।

बताते चने की संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकासअधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय।

प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भलीभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति किसी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीड बैक भी लें।

इटवा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से राजस्व विभाग का 14, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के 2, विकास विभाग के 3, पुलिस विभाग का 1, आपूर्ति विभाग 1, चकबंदी विभाग 1, नगर पंचायत 3, अन्य 2 जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्या, तहसीलदार इटवा वा राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।