📅 Published on: September 26, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी – सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक व अरुण कान्त सिंह क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में संतोष कुमार सिंह थानाध्यक्ष ढेबरुआ के नेतृत्व में ढेबरुआ पुलिस द्वारा थाना ढेबरूआ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 139/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट मे अभियुक्त अर्जुन पुत्र स्व0 जगप्रसाद, व अनिल कुमार पुत्र स्व0 रामचंद्र निवासी वार्ड नं0 3 लोहियानगर कस्बा बढनी थाना ढेबरुआ सिद्धार्थनगर को मुडिला डिहवा पुल सरयू नहर के पास से 13 ग्राम हिरोइन और एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में.उ0नि0 सभाशंकर यादव प्रभारी चौकी बढ़नी,.हे0का0 राकेश कुमार ,हे0 का0 धर्मेन्द्र मौर्या , का0 राजू प्रसाद, Si अंकित सिंह SSB 50वीं वाहिनी डी कंपनी ,श्याम राव हिदू राव चवान ,कमलेश यूके ,विवेक कुमार ,अजीत भगत आदि लोग शामिल रहे।