पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न कई बिन्दुओ पर चर्चा किया

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर थाना त्रिलोकपुर के परिसर में आज दिन गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर चर्चा की गई जिसमें क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम सभी धर्म गुरुओं को बुलाकर त्यौहार पर विशेष रूप से बात करके समझाया गया/ और सभी को अवगत कराया कि किसी प्रकार का कोई अनावश्यक बात ना सुनने को मिले।

सभी मिल जुल कर त्यौहार मनाए भाई चारा बना कर गंगा जमुनी तहजीब कायम बनाए।

कोई अन्य व्यक्ति इधर उधर,,, घूमते हुए देखा जाए तो तुरंत थाना अध्यक्ष को सूचित करें।यही सभी क्षेत्र वासियों से अपील हैं।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह रहे/उपस्थित चौकी बिजोरा सुदीप यादव, चौकी बिस्कोहर मनोज कुमार सिंह,उप निरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, शिवा कांत राय, नन्द लाल यादव, हेड कांस्टेबल कृष्ण पाल सिंह पप्पू गौड़, अनुराग तिवारी क्षेत्र के गण मान्य लोग श्यामविहारी श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, राज कुमार मिश्रा,प्रेम नाथ यादव, शिव कुमार गिरि, सुखदेव मिश्रा, चिनकाऊ गुप्ता, अब्दुल गफ्फार , सहज राम राधे श्याम, आदि लोग मौजूद थे।