बढ़नी – मुख्य विकास अधिकारी ने रोमनदेई में निर्माणाधीन एम.डी.एम. शेड , आर0आर0सी0 सेन्टर व नरेगा योजना के तहत मिटटी पटाई कार्य का किया निरीक्षण

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर दिनांक 26.09.2024 को जयेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत रोमनदेई में निर्माणाधीन एम.डी.एम. शेड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय श्याम मुरली मनोहर मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी, बढ़नी, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। निरीक्षण के समय कंपोजिट विद्यालय परिसर के बच्चों के लिए भोजन के लिए एम.डी.एम शेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है l

शेड के नींव का निर्माण कार्य पूर्ण है l पिलर का कार्य कराया जा रहा है, तकनीकी सहायक को पिलर निर्माण कार्य गुणवत्ता ढंग से करने के निर्देश दिया गया l खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रुप से कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें l

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रोमनदेई में निर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन केन्द्र-आर0आर0सी0 सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री श्याम मुरली मनोहर मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी, बढ़नी, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। निरीक्षण के समय आर.आर.सी. सेन्टर पूर्ण पाया गया l

आर.आर.सी. पर के समीप जल जमाव था l ग्राम सचिव द्वारा बताया गया की लो लैंड होने के कारण जल जमाव रहता है l शेड निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाया गया l वर्मी कम्पोस्ट/नेडफ का शेड भी टूट हुआ है l आरआरसी शेड की मरम्मत करने के निर्देश दिया गया l

जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु निर्धारित प्रचार वाहन ई-रिक्शा का क्रय किया गया हैl ग्राम सचिव एवं खण्ड विकास अधिकारी बढ़नी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित एस.ओ.पी के अनुसार तत्काल आर0आर0सी0 सेन्टर का संचालन प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करने का आदेश दिया |

महात्मा गांधी नरेगा योजना ग्राम पंचायत रोमनदेई के सुमिरन के खेत से सड़क तक चक रोड़ पर मिट्टी पटाई कार्य का निरीक्षण किया गया। मस्टररोल के अनुसार 60 श्रमिक मौके पर नियोजित किये गये है। निरीक्षण के समय श्रमिक द्वारा मिट्टी पटाई कार्य किया जा रहा है l

ग्राम रोजगार सेवक मौके पर उपस्थित नहीं थी l सचिव को निर्देशित किया गया कि एन0एम0एस0 पर श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करें l तकनीकी सहायक को निर्देशित किया गया कि चक रोड़ पर लैंड मार्क बनाकर निर्धारित लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई में पटाई कार्य कराना सुनिश्चित करें l खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि कार्य का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया |