📅 Published on: September 26, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नेहरू युवा केंद्र द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन उर्फ my bharat की सहयोगी संस्था” विराट सेवा संस्थान,सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में बांसी के ग्राम पंचायत जनिया जोत में जिला समन्वयक मनोज कुमार यादव ,जिला संचालन मनीष चन्द श्रीवास्तव, जिला आयोजक अमरीश मणि त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में आज स्वच्छता अभियान और प.दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया ।
जिसका उद्देश्य दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी।
और इसी क्रम में स्वच्छता एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आसपास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहते है। हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ-सफाई बेहद जरुरी है। अपने आसपास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है। सफाई का महत्व अत्यधिक है ।
इस दरमियान स्वयंसेवक के रूप में दिनेश यादव, जुगेश कुमार, सोपाल , अजय कुमार, सर्बजीत कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।