बढ़नी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

Kapilvastupost

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। बढ़नी नगर पंचायत में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया और दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “भारत में 2 अक्टूबर एक बेहद विशेष तिथि है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान नेताओं का जन्म होना भारत के लिए गौरव की बात है।

गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, जबकि शास्त्रीजी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।”

अग्रहरि ने आगे कहा, “आज हमें इन महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। हमें देश सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।”

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। ईओ अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने दोनों नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गांधी जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी।