📅 Published on: October 8, 2024
अनिल चौधरी के नेतृत्व में नेपाल बॉर्डर से लेकर मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम सीमा पर रहा
kapilvastupost
सिद्वार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर की प्रथम आगमन पर दिनांक 2-10-2024 दिन बुधवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष/केन्द्रीय मन्त्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा पार्टी में नई जिम्मेदारी क्षेत्रीय अध्यक्ष बस्ती (परिक्षेत्र बस्ती) आत्माराम पटेल को अध्यक्ष एवं लवकुश चौधरी को महासचिव बनायें जाने के उपरान्त पहली बार गृह जनपद आगमन पर जगह-जगह अपना दल (एस) सिद्धार्थनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के नारों के गूंज से एक नई ऊर्जा एवं नया जोश का संचार दिखा। कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम सीमा पर था और एक बार फिर अपना दल (एस) जनपद सिद्धार्थनगर अपना दल (एस) मय हो गया और जिले के बॉर्डर से लेकर जिला मुख्यालय तक उमड़ा जन सैलाब का काफिला देखने को मिला।
वहीं स्वागत की कड़ी में बॉर्डर पर भारी फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष आत्माराम पटेल एवं महासचिव लवकुश चौधरी के प्रथम आगमन गृह जनपद पर प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अनिल चौधरी, प्रदेश सचिव युवा मंच अनिल पटेल, प्रदेश सचिव आईटी मंच रामधनी चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, जिलाध्यक्ष महिला मंच अन्जली चौधरी, जिला उपाध्यक्ष महिला मंच उषा चौधरी, राम लुटावन वाल्मीकि,
अजय चौधरी, शिवम चौधरी, अनिल चौधरी, दीपक वर्मा, श्याम त्रिपाठी, अतहर अली, वीरेन्द्र चौधरी, मुख्तार शाह, नवल पटेल, राहुल चौधरी, जलील अहमद, शादाब खान, सन्तोष चौधरी, कृपा शंकर सिंह, कमलेश प्रजापति, दीपक कौशल, अतुल गुप्ता, कृष्ण मोहन, अरुन चौधरी, शाहबाज खान, वलीउल्लाह, लालजी यादव, जसवन्त गौतम, नन्हे पटेल, राजेश चौधरी, राम बहाल शर्मा, प्रमोद चौधरी, केवल भान चौधरी, अखिलेश चौधरी, सोहन, अमर पटेल, रामपाल शर्मा, आलोक चौधरी, महफूज, अभिमन्यु चौधरी, राकेश गौतम, शेषराम शर्मा, मुकेश द्विवेदी के साथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।