बीजेपी की नीतियाँ और बयानबाज़ी समाज में ध्रुवीकरण को बढ़ावा देती हैं – विधायक

बीजेपी की नीतियाँ और बयानबाज़ी समाज में ध्रुवीकरण को बढ़ावा देती हैं। इसके चलते सांप्रदायिक तनाव और सामाजिक विभाजन की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

बीजेपी सरकार ने न्यायपालिका, मीडिया और अन्य स्वतंत्र संस्थानों पर दबाव बनाया है, जिससे लोकतंत्र के मूल स्तंभों को कमजोर किया जा रहा है।

kapilvastupost 

भाजपा का सुशासन का दावा केवल जुबानी है। अपराध चरम पर है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। ये बातें डुमरियागंज सपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित बैठक में विधायक सैयदा खातून ने कहीं।

उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। वह गरीबों, मजलूमों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। आगामी दिनों में पीडीए कार्यक्रम को जन आंदोलन, माह अक्टूबर के दौरान स्व. मुलायम सिंह यादव व डॉ.राम मनोहर लोहिया, स्व. कांशीराम को श्रद्धांजलि देने कार्यक्रम किया जाना है।

संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी पदाधिकारी को क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, घिसियावन यादव, नौशाद मलिक, अजय, बहरैची प्रसाद प्रेमी, धीरज, सुरेंद्र शुक्ल, इरफान मिर्जा आदि रहे।