सिद्धार्थ नगर – नहाते समय युवक डूबा एनडीआरएफ के सर्च आपरेशन में मिली लाश ,परिवार पर टूटा कहर

kapilvastupost 

बांसी तहसील के खेसरहा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक रविवार शाम बूधा नाला में नहाने के दौरान डूब गया था। सोमवार को एनडीआरएफ ने सर्च आपरेशन चलाकर शव को बरामद कर लिया है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

खेसरहा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव निवासी जीशान(18) पुत्र हबीबुल्लाह अपने साथियों के साथ रविवार की शाम 430 बजे बोड़ीहार और भूपतजोत गांव के बीच बह रहे बूधा नाला पर बने पुल से नीचे कूद कर स्नान कर रहा था।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम बांसी प्रदीप कुमार यादव, थानाध्यक्ष खेसरहा चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की पर कोई पता नहीं चल पाया था।

सोमवार की सुबह गोरखपुर से गोताखोर बुलाए गए जिन्होंने सर्च आपरेशन चला कर शव को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।