सिद्धार्थ नगर – खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाएं जौहर ,अंडर 14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में किसान इंटर कॉलेज उसका के अंकित यादव प्रथम स्थान पर

मार्चपास्ट कर बच्चों ने सांसद पाल सहित अतिथियों को सलामी दी। एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड आनर दिया

nizam ansari 

कस्बा शोहरतगढ़ स्थित वीरेन्द्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में आयोजित मे तीन दिवसीय 31वें जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल ने किया।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मोदी व योगी की सरकार बच्चों के पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन से बच्चे प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ते हुए क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगें।

कहा कि बच्चे आगे खेलने के लिए अगर जाते है तो उनको हर सम्भव मदद की जायेगी, जिससे अपने जिले का नाम रोशन करेगें। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक व बेसिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

पहले दिन के प्रतियोगिता अंडर 14 बालिका वर्ग पूर्वमाध्यमिक विद्यालय कोइरीडीहा शोहरतगढ़ अर्पिता प्रथम, विकास इण्टर कॉलेज खेसरहा की नंदनी यादव द्वितीय, सेठ राम कुमार खेतन बालिका विद्यालय रोशनी तृतीय स्थान पर रही।

अंडर 17 बालक वर्ग शॉटपुट में किसान इंटर कॉलेज उसका के शिव प्रथम, गौरव शुक्ला द्वितीय आर यस आई कॉलेज व सी द अभिजीत त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर 19 गोला क्षेपण प्रतियोगिता में आर एस आई सी के रितेश प्रथम, आरएमआईसी अमन राव द्वितीय, पीआईसी के अर्पित सोनी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में नंदनी यादव विकास इण्टर कॉलेज खेसरहा प्रथम ,प्रतिभा चौधरी नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवदही द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर 14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में अंकित यादव किसान इंटर कॉलेज उसका प्रथम, राजन यस यस नौगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 19 बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ साधना यादव नौगढ़ प्रथम स्थान सोनी जी ए बी आई सी बढ़नी द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ संध्या साहनी सिंघेश्वरी इण्टर कॉलेज प्रथम स्थान, शिखा विकास इंटर कॉलेज खेसरहा द्वितीय स्थान पर रहे।

इस दौरान जिला विद्यालय विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल प्राचार्य, शिवपति पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डा0 अरविंद कुमार सिंह, आयोजक विद्यालय शिवपति इण्टर कॉलेज शोहरतगढ़ प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, हौसला प्रसाद ,

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामविलास यादव, धनुर्धर प्रताप सिंह, डॉक्टर हेमंत राज उपाध्याय, प्रीति जायसवाल, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह, रत्नेश कुमार, सच्चिदानंद शुक्ला , हरिश्चंद्र यादव शंभू गुप्ता, सोनू सिंह,दौलत प्रसाद गुप्ता सत्येंद्र कुमार गुप्ता, केशरी नन्दन, राज कुमार यादव, गुलाम हुसेन रिज़वी, भानू प्रताप, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।