सिद्धार्थ नगर – संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश की उडाई जा रही है धज्जियां

सरताज आलम

जिले भर के निजी विद्यालयों में प्रबन्धकों की मनमानी जारी है। कोई आवाज़ उठने पर दो चार सरकारी विद्यालयों की जांच कर ली जाती है, परन्तु निजी विद्यालयों पर कोई कार्यवाही करने में विभाग का हाथ-पैर फूल जा रहा है। मनमाना फीस, पुस्तकों में कमीशन से लेकर अन्य मदों में तगडी कमाई का कमीशन कहां-कहां जा रहा है, बात रहस्यों के घेरे में है।

शिकायत पर विभाग आंख मूंद कर बगुला भगत बन जा रहा है। मामला भंवारी का है। स्थानीय निवासी रितिक श्रीवास्तव के शिकायत पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती ने जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया कि शिकायत के क्रम में बांसी विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवांरी में कमलावती राममिलन माडर्न पब्लिक इंग्लिश मीडियम के नाम से संचालित हो रही है।

जिसकी मान्यता प्राइमरी 2025 तक है, लेकिन जिम्मेदारों की मिली भगत से इस विद्यालय पर 6 से 12 तक अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। जो कानून के खिलाफ है। साबूत के तौर
शिकायतकर्ता के पास कई बच्चों का विडियो है, जो 6 व 8 और 12 में पढ़ने को बता रहें हैं।

संयुक्त शिक्षा निदेशक के तरफ से निर्देशित किया गया कि शिकायत के क्रम में प्रश्नगत विद्यालय की जांच अपने-अपने स्तर से करते हुए प्रकरण एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। इस विषय में शिकायतकर्ता ने कहा कि कोई भी जांच नहीं किया गया है।