📅 Published on: October 10, 2024
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों में कैंप के माध्यम से चलाया जा रहा है जांच अभियान
Amir Rizvi
डुमरियागंज। स्थानीय विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांच शिविर का आयोजन कर बच्चों की जांच की जा रही है। जांच उपरांत उन्हें निशुल्क दवाएं दी जा रही है।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अरनी में बच्चों के जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें स्वास्थ्य संबंधी जांच चिकित्सको द्वारा की गई। जांच उपरांत बच्चों को निशुल्क दवाई दी गई। जांच टीम में डॉक्टर तेज कंवर चौहान, दिलीप चतुर्वेदी, डॉटर सफीक अहमद मौजूद रहे।
बच्चों के जांच के संबंध में डॉक्टर तेज कंवर चौहान ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की लंबाई, वजन, आंखों की जांच, सर्दी ,खांसी ,बुखार की गई जांच की गई। जांच उपरांत उन्हें दवाये दी गई।
प्राथमिक विद्यालय अरनी में 11 बच्चे सर्दी जुकाम से पीड़ित मिले। जिन्हें दवाई दी गई। इसके अलावा एक बच्चा दिमागी बीमारी से संबंधित था। यहां पर कुल 70 बच्चों की जांच की गई।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मकसूद अली ,अनुराग प्रताप सिंह, संजय कुमार, मोहम्मद अखलाक सिद्दीकी, हामिद अली, हरिलाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इसी प्रकार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौहनिया राज में भी जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां पर बच्चों की जांच की गई।