31वें जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा

Kapilvastupost

कस्बा शोहरतगढ़ स्थित वीरेन्द्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में आयोजित 31वें जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दौड़, हैमर, शाटपुट ,ऊंची कूद,लोकगीत, लोकनृत्य, कव्वाली, एकांकी, अंत्याक्षरी व ग़ज़ल की प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने दमखम को दिखाया।यशोदा देवी इण्टर कॉलेज इटवा की छात्रा नाजरीन की ग़ज़ल मैं उल्फ़त की कहानी को जरा आगे बढ़ा दूंगी, वो गुस्सा भी करेगा तो मैं उससे मुस्करा दूंगी को लोगों ने सराहा।

शिवपति इण्टर कॉलेज की एकांकी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के प्रदर्शन पर खूब वाहवाही हुयी। विजेता खिलाड़ियों को आयोजक विद्यालय प्रधानाचार्य ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

इस दौरान आयोजक शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, रामविलास यादव, बैजनाथ चौरशिया, हौसला प्रसाद, दौलत राम, प्रीती जायसवाल, मुस्तन शेरुल्लाह, रत्नेश कुमार, हरिश्चंद्र यादव, उपेन्द्र उपाध्याय, डॉ हेमंत राज उपाध्याय, बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार, शम्भूनाथ गुप्ता,मक़बूल आलम, जगदीश वर्मा, काज़ी मोहम्मद तारिक़, पृथ्वी पाल आदि लोग मौजूद रहे।

इन्होंने प्रतियोगिता में मारी बाजी

अंडर 14 बालिका वर्ग लम्बी कूद में कस्तूरबा शोहरतगढ़ की सलोनी प्रथम, कोईरीडीहा की अर्पिता द्वितीय और अवदही की प्रतिमा तृतीय रही। ऊंची कूद में कस्तूरबा की सलोनी प्रथम और शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ की अंशिका द्वितीय रही।

200 मीटर दौड़ में कस्तूरबा की सलोनी प्रथम और असिध्वा की मनीषा द्वितीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में इटवा की रिमझिम प्रथम और सनई की नैंसी द्वितीय स्थान पर रही।
अंडर 17 जैवलिन थ्रो बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज असिध्वा की प्राची प्रथम, चांदनी द्वितीय व सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज नौगढ़ की प्रिंसी गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।

डिस्कस थ्रो में असिधवा की रागिनी प्रथम, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई की शिवानी द्वितीय व माता प्रसाद इंटर कॉलेज इटवा की निधि मिश्रा तृतीय स्थान पर रही।

ऊंची कूद में असिध्वा की दीपिका प्रथम, काजल तिवारी द्वितीय और शिवपति इंटर कॉलेज की दिव्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सिंघेशरी इंटर कॉलेज की मोनिका प्रथम, असिध्वा की ज्योति द्वितीय,मोनी तृतीय स्थान पर रही।

3000 मी दौड़ में सनई की रोशनी प्रथम, दिव्या भारती द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी की संध्या पाठक तृतीय स्थान पर रही।

लंबी कूद में नौगढ़ की उजाला प्रथम, असिध्वा की दीपिका द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रही। शाटपुट में असिध्वा की रागनी प्रथम, सिंहेस्वरी इंटर कॉलेज की प्रिंसी गुप्ता द्वितीय और असिध्वा की चांदनी तृतीय रही।

800 मीटर में नौगढ़ की संध्या प्रथम, खेसरहा की शिखा द्वितीय और अवदही की बबीता यादव तृतीय स्थान पर रही।

अंडर 19 बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में असिध्वा की अपर्णा भारतीय प्रथम,सनई की राधा द्वितीय और बांसी की रोशनी तृतीया रही। ऊंची कूद में सनई की सुनीता प्रथम, नौगढ़ की नेहा द्वितीय और शोहरतगढ़ की पुष्पा तृतीय रही।

3000 मीटर दौड़ में नौगढ़ की करिश्मा प्रथम, सनई की निर्मला द्वितीय और सनई की अन्नू तृतीय स्थान पर रही।

लंबी कूद में नौगढ़ की नेहा प्रथम, वंदना द्वितीय और इटवा की काजल तृतीय स्थान पर रही।

शाटपुट में असिध्वा की अंजलि प्रथम,बांसी की नेहा द्वितीय और शोहरतगढ़ की मुस्कान तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में नौगढ़ की साधना प्रथम, बढ़नी की सोनी द्वितीय और कस्तूरबा शोहरतगढ़ की स्नेहा तृतीय स्थान पर रही।

600 मीटर में खेसरहा की नंदिनी प्रथम, अवदही की प्रतिमा द्वितीय और असिध्वा की मनीषा तृतीय रही।