देवी जागरण में उमड़ा भक्ति का जन सैलाब

महेंद्र कुमार गौतम

सिद्धार्थनगर, गोल्हौरा। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी को युवा जागरण दुर्गा समिति गोल्हौरा के प्रांगण में आयोजित दीपोत्सव, देवी जागरण व प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा-भक्ति व हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई।

भगवती जागरण का शुभारंभ मां की पूजन के साथ गणेश वंदना गजानंद आ जाओ व श्री गणेशा भजनों से किया। भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों से बने भक्तिरस से सराबोर माहौल में श्रद्धालु जन देर रात तक चले कार्यक्रम में झूमते रहे।

अवनीशश्रीवास्तव,सी.पी.श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत गीतों से देर रात तक सभी भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमते हुए जयकारा लगाते नजर आयें। मां दुर्गा के भक्ति गीतों से पूरी रात समा बांधे रखा। नृत्य गीतों व झांकियों के माध्यम से श्रद्धालु थिरकते रहे।

युवा जागरण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं मन्त्री अजीत कुमार अग्रहरी ने सभी कलाकारों को चुनरी देकर सम्मानित किया और अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने से धर्म के प्रति उत्सुकता बढ़ती है।

कार्यक्रम में युवा जागरण दुर्गा पूजा समिति के सदस्य गण और भारी संख्या में तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।