सिद्धार्थ नगर – मृत व्यक्ति के जिंदा होने की अफवाह ने जिले भर का ध्यान खींचा

Amir Rizvi 

जनपद सिद्धार्थ नगर के तहसील डुमरियागंज में सुबह यह खबर फैली कि मुंबई से लाई गई लाश अचानक जिंदा हो गई है।देखते देखते यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई हर कोई हकीकत जानने के लिए बेचैन नजर आया पूरा मामला है डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहरा गांव का।

जहां के रहने वाले एक व्यक्ति का इलाज मुंबई में चल रहा था किन्ही कारणों से परिजनो ने अपने मरीज को वहां से डिस्चार्ज करवा लिए और मरीज को एंबुलेंस में डाल कर अपने गांव लेकर पहुंचे परिजनो ने बीमार व्यक्ति को मृत मान लिया और उसके कफन दफन का इंतजाम करने लगे।

लेकिन लोगों ने देखा कि अभी सांसें चल रही है उसे तत्काल लेकर बेवा स्थित मिश्रा क्लिनिक पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने जरूरी इलाज कर बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया।

हालांकि बस्ती पहुंचने के बाद मरीज की मौत हो गई है।

बाईट-डॉक्टर विनोद मिश्रा