बढ़नी और शोहरतगढ़ कस्बे में सौहार्दपूर्ण वातारण में मूर्ति विसर्जन करना प्रशासन की जिम्मेदारी – विधायक विनय वर्मा

बढ़नी कसबे में पिछले साल कि अपेक्षा रही कम भीड़ , शोहरतगढ़ में रही एतिहासिक भीड़ 2015 के बाद अब तक का यह शानदार आयोजन

kapilvastupost 

सिद्धार्थ नगर (बढ़नी कस्बा) – शारदीय नवरात्रि के समापन पर बढ़नी और शोहरतगढ़ कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। कस्बे में शांतिपूर्ण और सामुदायिक भावना को बनाए रखने के लिए प्रशासन विशेष कदम उठा रहा है।

बढनी कसबे में भ्रमण के दौरान रेप पीडिता के परिवार से भेंट करते क्षेत्रीय विधायक

विधायक विनय वर्मा ने शारदीय नवरात्र के मौके पर शोहरतगढ़ विधान सभा के सभी प्रमुख कस्बो चौराहों गाँव आदि में स्थापित मा दुर्गा के पंडालों पर आशीर्वाद लिया इसी क्रम में बढ़नी और शोहरतगढ़ कसबे में भी लोगों से भ्रमण के दौरान मुलाकात करी |

बढनी के मुड़ीला स्थित समर्थक दुर्गेश पाण्डेय के परिवार के साथ विधायक

इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में मूर्ति विसर्जन कराना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है, और इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिए । सुरक्षा व्यवस्था अंतिम बिंदु तक सुनिश्चित रहे हर मोहल्ले में सादे वर्दी में पुलिस कि मौजूदगी रहे |

शोहरतगढ़ कसबे के भारत माता चौक पर स्थापित प्रतिमा पर उपस्थित भक्त

विधायक विनय वर्मा ने कहा, “हमारे समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता हमारी ताकत है, और यह जरूरी है कि त्योहारों के दौरान शांति और एकता का वातावरण बनाए रखा जाए। प्रशासनिक व्यवस्था और जनता के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो।”

शोहरतगढ़ स्थित सोनारी मोहल्ला स्थित पंडाल पीछे आशीर्वाद लेकर लौटते श्रद्धालु

डीएम डॉ. राजा गणपति आर के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष रणनीति बनाई है। संवेदनशील स्थानों बढ़नी और शोहरतगढ़ कसबे सहित जिले भर में फ्लैग मार्च किया जा चूका है |

बढनी कसबे के जाने माने MBBS डॉक्टर मुकेश अग्रहरि अपने परिवार के साथ

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। साथ ही, सभी धार्मिक और सामुदायिक संगठनों से अपील की गई है कि वे सौहार्द और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

विकास खण्ड बढनी अंतर्गत हसुड़ी उरग गजहडी में गाँव में स्थित पूजा पंडाल पर प्रधान पूरण यादव अपने समर्थकों के साथ

विधायक विनय वर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में हिस्सा लें और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा, “यह पर्व केवल धार्मिक नहीं है, बल्कि यह हमारे बीच एकता, भाईचारा और आपसी समझ का प्रतीक है। हमें मिलकर इसे सफल बनाना है।”

मूर्ति विसर्जन की रैली के दौरान प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी धार्मिक और सामाजिक समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बना रहे और किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक तनाव न हो।