सिद्धार्थ नगर – विस्फोट से दहला भारत नेपाल सीमा पर स्थित सिहोरवा गांव मौके पर सुरक्षा एजेंसियां रवाना

विस्फोट वाले स्थान के अगल बगल के मकानों में हुई टूट घरों के अन्दर रखे सामान हुवे तितर बितर 

विस्फोट की आवाज घटना स्थल से कई किलोमीटर तक सुनी गयी धमाकों की आवाज

Kapilvastupost

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी गतिविधियों ने एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आज शनिवार को एक गंभीर घटना में, भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाए जा रही एक बाइक में विस्फोट हो गया, जिससे बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।

खून से पूरी सड़क लाल रंग की हो गई है। विस्फोट इतना भीषण था कि सवार युवकों के शरीर के कुछ चीथड़े उड़ गए।

घटना भारत-नेपाल सीमा के निकट कोटिया चौकी क्षेत्र सिहोरवा गांव की है, जहां सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचकर तस्कर अक्सर अवैध सामानों की तस्करी करते हैं।

इस घटना में, बाइक पर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ लदा हुआ था, जो शायद सीमा पार कर नेपाल में अवैध रूप से लाया जा रहा था।

घटना की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन w मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए हैं और जांच में लग गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक यह विस्फोटक संभवतः बम बनाने या अवैध खनन जैसे कार्यों में इस्तेमाल होने वाला था। तस्करों का यह नेटवर्क सीमा पर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बावजूद सक्रिय बना हुआ है।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चुनौती लगातार बढ़ रही है। दोनों देशों के बीच खुली सीमा और कूटनीतिक संबंधों के कारण सीमा पर अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करना सुरक्षा एजेंसियों पुलिस और बॉर्डर सुरक्षा के लिए मौजूद एस एस बी के लिए कठिन हो जाता है।

तस्कर इसका फायदा उठाते हुए अवैध वस्त्रों, मादक पदार्थों, और हथियारों की तस्करी करने की कोशिश करते हैं।

इस घटना के बाद, सीमा सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से तस्करों के नेटवर्क की तलाश में लग गए हैं।

एक अन्य सूत्र के अनुसार विस्फोट लगभग सुबह के 10 बजे हुवे  घायल युवक 01.राहुल गुप्ता पुत्र रामविलास 02.दुर्गेश चौधरी पुत्र नरेश नेपाल के महाराजगंज जिला तौलीहवा हैं और यह तस्करी में संलिप्त रहते हैं।