डुमरियागंज – बैदौला चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य हुआ शुरू रोड के दोनों तरफ फुटपाथ बनने से आम जनता को होगी आसानी

Amir Rizvi

डुमरिया गंज सिद्धार्थ नगर
माo प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से नगर पंचायत डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर योगा पृथ्वी मुद्रा की स्टेच्यू लगाए जाने एवं सुंदरीकरण का कार्य अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं सभासद उमाशंकर की उपस्थिति में शुरू करा दिया गया है।

सर्वप्रथम चौराहे के दोनों तरफ रोड एवं नाले के बीच में सी.सी. पटरी का निर्माण कराया जाएगा, जिससे सड़क की चौड़ाई और बढ़ जाएगी तथा आवागमन वाहनों को मुड़ने में काफी आसानी होगी।

सी.सी. पटरी निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात बैदौला चौराहे पर गोल्डेन कलर में योगा पृथ्वी मुद्रा की स्टेच्यू लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। चौराहे का सुंदरीकरण हो जाने से सुंदरता और बढ़ जाएगी।

कार्य शुरू होने के दौरान अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा संबंधित ठेकेदार को कार्य मानक और गुणवत्ता पूर्वक करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।