sidddhartha nagar – एक घन्टे के लिए दीपिका बनी डीएम, कुर्सी पर बैठकर कार्य प्रणाली को समझा

सरताज आलम
सिद्धार्थनगर।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए शैक्षिक सत्र 2023-24 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में टापटेन बालिकाओं को जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने उपहार देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाली छात्राओं में हाईस्कूल की खुशी पाण्डेय, शांभवी द्विवेदी, महिमा यादव, मानस्वी मिश्रा, अर्चिता, अंशिका रौनियार, फरहत जबी, दिव्या भरती, श्रेया श्रीवास्तव, इन्टरमीडिएट की छात्रा चार्ली गुप्ता, पलक सिंह, निधि, अंशिका चौधरी, अपराजिता, अर्पिता द्विवेदी, श्रेजल, भव्या सिंह, महिमा चौधरी, शायकी पटेल शामिल थी।

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के सन्देश के साथ जिलाधिकारी की तरफ से यह पहल की गयीं। शहर स्थित राजकीय कन्या इन्टर कालेज तेतरी बाजार में 12वीं की छात्रा दिपिका मिश्रा रहीं और अब नीट की तैयारी कर रहीं। दीपिका मिश्रा का चयन इसके लिए किया गया।

छात्रा दीपिका मिश्रा 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम डॉ0 राजागणपति आर0 ने छात्रा को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद अपने कुर्सी पर उन्होंने बैठाया। लगभग एक घन्टे के लिए डीएम बनी छात्रा दीपिका ने जिलाधिकारी के कार्य एवं दायित्व को समझा।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्या, सीएमओ डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 ए0के0 झा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, राजकीय इन्टर कालेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, जीजीआईसी तेतरी बाजार की प्रधानाचार्य कल्पना पाण्डेय समेत तनवीर अहमद, विवेक कुमार मालवीय, उमाशंकर, अविनाश सिंह, विश्वजीत सिंह, उमर चन्द्र यादव, रोहित कुमार, विजय प्रजापति, मयूर यादव, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित थे।