सिद्धार्थ नगर – बढनी और शोहरतगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न करवाना चुनौती पूर्ण

बीते त्योहारों में दोनों कस्बों में कई बार सांप्रदायिक तनाव को  देखते हुवे सुरक्षा व्यस्था के बड़े पैमाने पर इन्तेजाम करने को लेकर चर्चा

इस वर्ष कसबे में पटाखे की दुकान गांधी आदर्श विद्यालय के पास बगल में स्थित मैदान पर लगाये जाने के निर्देश 

kapilvastupost 

बढ़नी सिद्धार्थ नगर । दीपावली , धनतेरस , और छठ पूजा के मद्देनजर बढ़नी पुलिस चौकी के प्रांगण मे एस डी एम की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई |

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि निर्धारित स्थल पर पटाखे की दुकान लगाएं । चट्टी बाजार में यदि पटाखा की दुकान लगी तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा , पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय ने कहा कि किसी प्रकार की उद्दंडता हम सभी को प्रभावित करती है खुराफाती में बख्शा नहीं जाएगा चाहे कोई भी कितना रसूखदार क्यों न हो अराजक तत्वों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सर्राफा एसोसिएशन के लोगों  को फेरी या घूम घूम कर जेवर बिक्री करने पर कड़ी रोक लगाया। इस दौरान एसएसबी एसी प्रवीण कुमार , थानाध्यक्ष ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कठेला रोहित उपाध्याय ,सभासद सतीश शर्मा, , प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम शर्मा , अलीमुल्ला प्रधान प्रतिनिधि ,  एसडीओ विद्युत राम शंकर , कस्टम निरीक्षक सुजीत कुमार , उमेश कुमार , आदि मौजूद रहे।