राष्ट्रीय आविष्कार अभियान से संबंधित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक शोहरत गढ़ में कंपोजिट विद्यालय गनेशपुर प्रथम स्थान पर

kapilvastupost 

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान से संबंधित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक शोहरत गढ़ में कंपोजिट विद्यालय गनेशपुर के कक्षा आठ -8-0 के राजन गिरी, एवं कक्षा सात -7- के रामबृक्ष, दोनों क्षात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 6 के शिवांगी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

जिसमें एक स्कूल बैग और एक कापी और एक एक प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर ग्राम प्रधान जफर आलम द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें कंपोजिट विद्यालय गनेशपुर के होनहार बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह अपेक्षा की गई है कि जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने माता-पिता एवं विद्यालय का और ग्राम पंचायत का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सम्मानित इंचार्ज राम किशुन गुप्ता, मास्टर आलोक श्रीवास्तव , मास्टर अविनेश कुमार, मास्टर राजेश चौरसिया, मास्टर घनश्याम शुक्ल, मास्टर विजय बहादुर , मास्टर अर्पित पटेल, मास्टर अमित श्रीवास्तव, कुमारी रीता , पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरी, सफाई कर्मचारी गण की उपस्थिति सराहनीय रही।