📅 Published on: October 24, 2024
kapilvastupost
ओ बी सी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राम निवास वर्मा ने सिद्धार्थ नगर जनपद में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने दो युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुवे शोहरतगढ़ निवासी पूर्व सभासद व सामाजिक कार्यकर्ता संजीव जयसवाल को पार्टी की तरफ से ओ बी सी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर बनाया गया है |
संजीव जयसवाल एक प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व सभासद हैं, जिन्होंने जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उनके कार्यों में समाज के कमजोर वर्गों के लिए न्याय की वकालत करना शामिल है। वे सामाजिक असमानताओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं और अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं।
संजीव की पहलें न केवल स्थानीय समुदाय में बदलाव लाती हैं, बल्कि युवाओं को प्रेरित भी करती हैं। वे विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन होता है। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के बीच एक विश्वसनीय नेता बना दिया है। संजीव जयसवाल का यह संघर्ष प्रेरणादायक है और युवाओं के लिए एक मिसाल प्रस्तुत करता है।
वहीं नगर पंचायत बढ़नी बाजार वार्ड नंबर दो मिल कॉलोनी निवासी श्याम देव यादव पूर्व सभासद को उनके समाज मे उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए ओबीसी महेंद्र सिंह लोधी प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर ओबीसी राम निवास वर्मा( प्रदेश अध्यक्ष)उत्तर प्रदेश ने ओबीसी महासभा जिला प्रभारी सिद्धार्थ नगर पद पर नामित किया है l
श्याम देव यादव ने अपने मनोनयन पर कहा कि ओबीसी महासभा के उच्च पदाधिकारियों ने जो भरोसा करके हमें जिला प्रभारी जैसा बड़ा पद दिया है महासभा द्वारा जो भी कार्य जनहित और संगठन के हित में कहा जाएगा उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करते हुए ओबीसी महासभा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे|
श्याम देव यादव( पूर्व सभासद) बढ़नी को जिला प्रभारी नामित होने पर विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ,समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उग्रसेन सिंह,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल जी यादव पूर्व सांसद आलोक तिवारी,विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव प्रधान प्रति0 राधेश्याम यादव,मोहन यादव, राजू प्रधान, समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद फौजी, सभासद निजाम अहमद,निसार अहमद मनोज यादव मोहम्मद अकबर, मोहम्मद अहमद,पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरि पूर्व सभासद संजय जायसवाल एडवोकेट पवन यादव एडवोकेट पवन पाठक पत्रकार अर्जुन यादव युवा नेता अखिलेश मद्धेशिया,दिनेश कुमार उर्फ लड्डू जितेंद्र मोदनवाल शकील अहमद इंद्रजीत यादव,आशीष देव यादव, दिलीप कुमार मित्तल, सभासद बाबूजी अंसारी सभासद वकील अहमद,खलकुल्लाह खान देव नारायण यादव,अभिषेक यादव, राजकुमार यादव,विक्की गौड़,हरिलाल,महेश कश्यप, विनोद कुमार रौनियार आदि लोगों ने बधाई दी है