📅 Published on: October 27, 2024
Kapilvastupost
स्थानीय नगर पंचायत बढ़नी बाजार मे अयोजित दीपावली के अवसर पर सफाई कर्मचारियों को मिष्ठान अथवा अंग वस्त्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने
उपस्थित सफाई कर्मचारियों, कर्मचारियों, को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि जब तक मेरी जिन्दगी रहेगी तब तक मेरा रिश्ता नगर पंचायत बढ़नी से निरंतर इसी प्रकार बना रहेगा।
और मै चाहता हूँ कि नगर पंचायत ज़मीन उपलब्ध करवा दे तो मै भारत सरकार से धन लाकर भारत नेपाल मैत्री भवन का निर्माण करवा दूं और बढ़नी रेलवे स्टेशन से चारो महानगरो को जोड़ने वाली ट्रेनो का संचालन रेल मंत्री को लाकर उद्घाटन करवा दूं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मे नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि द्वारा एवं सभासदो द्वारा सांसद जगदम्बिका पाल माल्यापर्ण कर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर ईओ अजय कुमार, कन्हैया मित्तल, नर्वेदेश्वर मणि, निजाम अहमद, रजीउद्दीन, रामराज कन्नौजिया, बृजेश अग्रहरि, विद्दुत लाइनमैन विजय कुमार, रामू, श्रीनिवास मिश्र आदि उपस्थित रहे।