📅 Published on: October 28, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत अतरी बाजार के हरिजन टोला में एक दुखद घटना घटित हुई। यहां एक 22 वर्षीय महिला लक्ष्मी का शव घर के अन्दर फंदे में लटकता हुआ पाया गया। घटना रात 10:30 से 11:00 बजे की बतायीं जा रही है।
मृतिका लक्ष्मी की शादी 12-13 महीने पहले अतरी बाजार में हुई थी। वहीं उसकी मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जायेगा। इस घटना से क्षेत्र में सदमा और आक्रोश है। लोगों ने घटना की निन्दा की है और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया 22 वर्षीय महिला का शव घर के अन्दर फंदे में लटकता हुआ पाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।