📅 Published on: November 16, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बनचौरी गांव की रहने वाली 50 वर्षीय आरती यादव पत्नी राधेश्याम यादव की जिंदगी मेले में जाने से पहले ही खत्म हो गई। वह अपने बेटे लालबाबू के साथ बाइक पर सवार होकर कुकुरभुकवा मेला जो सेमरहवा ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे मेले में जा रही थीं।
रास्ते में बगही गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरती बड़े उत्साह के साथ मेले में जा रही थीं, लेकिन किसे पता था कि उनकी यात्रा मौत का सफर बन जाएगी। इस हादसे ने परिवार और गांव वालों को गहरे शोक में डाल दिया है। क्षेत्र में नहान मेले के चलते बड़ी भीड़ थी, लेकिन यह घटना सबके लिए दिल को झकझोरने वाली बन गई।