📅 Published on: November 25, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर गोल्हौरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत जिगनिहवा चौराहा के निवासी चिन्नी लाल निषाद की पुत्री राधिका (22) की लाश सोमवार की भोर में घर के किचेन के छत की कुंडी से लटकती मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजकर जांच व कार्रवाई शरू कर दी है।
युवती बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहजी स्थित एक निजी विद्यालय में लगभग 2-3 वर्ष से शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।
और एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा भी रही। चर्चा है कि युवती किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थी। जिसके चलते उसने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। उक्त बावत थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो सकेगा।